Kuldeep Sharma


Kuldeep Sharma Hindi WikiNati King Kuldeep Sharma : कुलदीप शर्मा


कुलदीप शर्मा हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध गायकों में से एक है जिनका जनम हिमाचल प्रदेश में शिमला के एक गांव थेओग में 26 अगस्त 1977 में हुआ। कुलदीप शर्मा उनके गायन शैली के कारण प्रदेश में " नाटी किंग " के नाम से प्रसिद्ध है


कुलदीप शर्मा ने गायन की शिक्षा अपनी माँ (Late Beggi Devi Sharma) से बचपन में प्राप्त कर ली थी। उनकी माँ एक प्रसिद्ध स्थानीय गायिका थीं। 7वी कक्षा से  कुलदीप शर्मा ने  स्कूल गायन प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया और उसके बाद कई पुरस्कार भी जीते 

16 साल की उम्र में कुलदीप शर्मा ने पहली बार आकाशवाणी शिमला के लिए ऑडिशन दिया और उन्हें चुन लिया गया। ऑडिशन लेने वाले जज कुलदीप शर्मा  की गायकी से इतना खुश हो गए की उन्होंने कुलदीप शर्मा के साथ तीन गीतों का कॉन्ट्रैक्ट कर लिया। 


उनका पहला गीत "सपने दी मिली " जो की बहुत बड़ा फ्लॉप साबित हुआ था। पर उसके बाद उन्होंने हिमाचल के कुछ लोक गीतों को उन्होंने रीमिक्स करके अपना एल्बम मार्किट में निकाला , बस यही से उनका गायकी की कामयाबी का सफर एल्बम के हिट होने के साथ ही शुरू हो गया। कुलदीप शर्मा ने धर्मशाला समर फेस्टिवल में पहली बार मंच पर प्रस्तुति दी।


कुलदीप शर्मा के गीत "बन ठन चली बोलो को बॉलीवुड फिल्म कुरुक्षेत्र में रीमिक्स करके सुखविंदर सिंह द्वारा गाया गया। उसके बाद कुलदीप शर्मा को पंजाब की एक हिट म्यूजिक कंपनी TM Music ने गीत रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया , TM Music कंपनी के साथ कुलदीप शर्मा ने कुल सात एल्बम निकले जिनमे से कुछ भजन गीत एलबम्स भी थे। ये सातो एल्बम भी एक के बाद एक बड़ी हिट साबित हुए और कुलदीप शर्मा हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध गायक बन गए।


कुलदीप शर्मा ने कई हिट हिमाचली एल्बम जारी किए हैं, जिनमें से कुछ हैं- हिमाचली गीत धमाका (2005), नाती बुखार (2016), और चल बलिए (2016)। उन्होंने 100 से अधिक ऑडियो और वीडियो एल्बम रिकॉर्ड किए हैं।


उन्हें हिमाचल प्रदेश में दो बार सर्वश्रेष्ठ पहाड़ी गायक , उसके बाद हिम श्री पुरस्कार और मृणाल पुरस्कार द्वारा भी सम्मानित किया गया। उन्हें "हिंद संग्राम परिषद" द्वारा भी पहाड़ी संगीत के क्षेत्र में उनके जबरदस्त काम के लिए सम्मानित किया। कुलदीप शर्मा ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों मंच पर प्रदर्शन किया है और दुनिया भर में हिमाचल की संस्कृति को बढ़ावा दिया है।


कुलदीप शर्मा का बेटा स्वर्दीप शर्मा भी उनके नक्शे कदम पर चलते हुए गयकी सीख कई स्टेज शो पर प्रोफॉर्म कर चूका है।   

Kuldeep Sharma Info


पूरा नाम : कुलदीप शर्मा 

उपनाम : नाटी किंग 

पिता का नाम : स्वर्गीय बाबू राम शर्मा

माता का नाम : स्वर्गीय बेगी देवी शर्मा

सिबलिंग : दो छोटी बहनें

जन्मतिथि : 6 अगस्त 1977 (शुक्रवार)

जन्मस्थान : ठियोग, शिमला, हिमाचल प्रदेश

पेशा गायक, संगीतकार, लेखक, अभिनेता

शैक्षिक योग्यता : 12 वीं कक्षा


वैवाहिक जीवन 

वैवाहिक स्थिति: विवाहित

पत्नी : वीणा शर्मा

बेटा : स्वर्णदीप शर्मा


Kuldeep Sharma's Himachali Songs List




Kuldeep Sharma Songs List

कुलदीप शर्मा के लेटेस्ट और पुराने गीतों की लिस्ट यहाँ पर देखें Kuldeep Sharma song list

कुलदीप शर्मा जी के बारे में यहाँ लिखी गयी जानकारी हमने कुलदीप शर्मा जी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध जानकारी को अपने यूजर के लिए ईकठा कर पेश किया है। अगर इसमें हमसे कोई गलती हो गयी हो तो आप हमें Contact Us के जरिये बता सकते उसको जल्द ही ठीक कर दिया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment

निवेदन : हमारी वेबसाइट Himachali Song Lyrics को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें। यदि कोई त्रुटि / सुधार हो तो आप मुझे Contact us के जरिये ई मेल के माध्यम से भी सम्पर्क कर सकते हैं। धन्यवाद।